Connect with us

सोनभद्र

बुद्ध के रास्ते पर चलने से ही मानव कल्याण संभव

Published

on

Loading...
Loading...

राबर्ट्सगंज (सोनभद्र)। बैशाख पूर्णिमा के दिन बुद्ध पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। यह दिन भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण की स्मृति में मनाया जाता है।

कार्यक्रम की शुरुआत राबर्ट्सगंज के रेलवे फाटक के पास स्थित तथागत बुद्ध विहार में हुई, जहां भंते आनंद जी ने बुद्ध वंदना, त्रिशरण और पंचशील ग्रहण कराया। इसके बाद सैकड़ों धम्म अनुयायियों के साथ प्रभातफेरी/शोभायात्रा निकाली गई।

यात्रा बुद्ध विहार से शुरू होकर रेलवे क्रासिंग, धर्मशाला चौराहा, चंडी तिराहा, बढ़ौली चौराहा, मिशन अस्पताल, कचहरी, महिला थाना होते हुए वापस बुद्ध विहार पहुंची।

प्रभातफेरी के दौरान “गौतम बुद्ध का है पैगाम, मानव-मानव एक समान”, “भगवान बुद्ध की करुणा हो”, “घर-घर अलख जगाएंगे, सबको बौद्ध बनाएंगे” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा।

बुद्ध विहार में आयोजित विचार गोष्ठी में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल जी निराला और अनिल सिंह पटेल ने की। संचालन नरेंद्र प्रताप जेई ने किया और सचिव उमेश मौर्य ने सभी का धन्यवाद किया।

Advertisement

मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में रामधारी संजीवैया, सुमंत सिंह मौर्य, अनिल कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, राजकुमार मौर्य, डॉ. भागीरथी मौर्य, डॉ. ओ.पी. मौर्य, अनिता पटेल, एडवोकेट उदय राज मौर्य, राजकुमार बौद्ध, रानी सिंह समेत बड़ी संख्या में धम्म अनुयायी शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page