Connect with us

सोनभद्र

बीजपुर-रेनुकूट मार्ग पर धँसी एक और पुलिया, हादसे का बढ़ा खतरा

Published

on

Loading...
Loading...

बीजपुर, सोनभद्र । बीजपुर-रेनुकूट मुख्य मार्ग पर सेवकामोड़ के पास एक और पुलिया धँस गई। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिया की हालत की सूचना विभागीय अधिकारियों और सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की, लेकिन अभी तक पुलिया के आसपास कोई चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा घेरा नहीं लगाया गया है। जर्जर पुलिया से राहगीरों की जान को खतरा बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, इससे पहले इंजानी विद्यालय के पास और नेमना जंगल के अंधा मोड़ के पास पुलिया धँसने की घटनाएँ सामने आ चुकी हैं।

अब सेवकामोड़ के पास तीसरी पुलिया ओवरलोडिंग के चलते धँस गई है, जो किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। क्षेत्रीय नागरिकों ने लोक निर्माण विभाग से तत्काल मरम्मत कराने की माँग की है। इस संबंध में जब अवर अभियंता विनोद भारती से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी, अब तुरंत वहां चेतावनी बोर्ड लगवाकर घेरा बनाया जाएगा।

Loading...

गौरतलब है कि ओवरलोड वाहनों के निरंतर आवागमन के कारण बीजपुर-रेनुकूट मार्ग की स्थिति गड्डों में तब्दील हो चुकी है और एक के बाद एक पुलिया धँसने की घटनाएँ हो रही हैं। मुख्य मार्ग होने के कारण यातायात का दबाव अधिक है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page