Connect with us

सोनभद्र

खन्ना कैंप में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

डाला (सोनभद्र)। संगीत इंद्रा डांस प्रतियोगिता के दूसरे चरण का पहला ऑडिशन डाला स्थित खन्ना कैंप में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम के अतिथियों ने कहा कि बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं समय-समय पर आयोजित होती रहनी चाहिए। इस तरह के आयोजन से यह समझा जा सकता है कि बच्चे नृत्य के क्षेत्र में कितने प्रतिभावान हैं।प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में प्रमोद कुमार, विक्रम सिंह और श्वेता पांडेय ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया और उनकी सराहना की।

Loading...

आयोजक श्वेता पांडेय ने बताया कि पहले दिन लगभग 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक टीम ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी कमियों को भी बताया, ताकि वे अगले चरण के लिए और बेहतर तैयारी कर सकें।

डांस प्रतियोगिता का दूसरा राउंड रॉबर्ट्सगंज में 4 मई को आयोजित होगा, इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले कराए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन शिवांश राठौर और रुचि गोपाल ने किया। इस अवसर पर पवन शर्मा, रामनारायण गोड़, बच्चा, अनिकेत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page