Connect with us

अपराध

96.145 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ सात तस्कर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

दिलदारनगर। गाजीपुर की सर्विलांस टीम की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरपीएफ ने आनंद बिहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहे सात तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान 96.145 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ 1,33,030 रुपये की नकदी भी बरामद की गई।

आरपीएफ थाने के प्रभारी बालगंगाधर ने बताया कि गाजीपुर एसओजी टीम से सूचना मिली थी कि बीते दिनों दो आरपीएफ जवानों की हत्या के मामले में वांछित अपराधी इसी ट्रेन से शराब लेकर बिहार की ओर जा सकते हैं। इसी सूचना के आधार पर डीडीयू जंक्शन की आरपीएफ टीम ट्रेन की निगरानी में जुटी थी।

Loading...

कुछमन और धीना के बीच ट्रेन की चेनपुलिंग कर तस्करों ने शराब चढ़ाने की कोशिश की लेकिन टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को पकड़ लिया। जैसे ही ट्रेन दिलदारनगर के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची आरपीएफ टीम ने पूरी जांच शुरू की जिसमें बाकी छह तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान तस्करों ने अपनी पहचान बिहार के विभिन्न जिलों से की। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे आरपीएफ जवानों की हत्या में शामिल नहीं थे, बल्कि केवल शराब की तस्करी में संलिप्त थे। आरपीएफ थाने के प्रभारी ने बताया कि आरोपियों पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page