अपराध
68.20 कि0ग्रा0 नाजायज गांजे के साथ 2 शातिर अभियुक्तों को रोहनियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

वाराणसी:अपराध व अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के कुशल नेतृत्व में थाना रोहनियां पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज लठिया ओवरब्रिज मातलदेई के तिराहा थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी से एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार रजि0 नं0 ODO2AD7358 से तीन बैंग में कुल 68.20 कि०ग्रा० नाजायज गांजे के साथ अभियुक्तगण राजेश बारिक पुत्र नरसिंह बारिक निवासी बालेश्वर सोरो थाना सोरों उड़ीसा, जनमयज मल्लाह पुत्र प्रमोद कुमार मल्लाह निवासी बालीटुआ अल्लीगढ़ जगतसिंहपुर उड़ीसा को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रोहनियां में मु0अ0सं0 94/2023 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।