वाराणसी
36 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए काशी हिंदू विश्वविद्यालय के 38 सदस्यों दल पहुंचा बेंगलुरु
Loading...
Loading...
Varanasi: 36 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए काशी हिंदू विश्वविद्यालय के 38 सदस्यो दल आज बेंगलुरु पहुंचा। भारतीय विश्वविद्यालय संघ के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन जैन विश्वविद्यालय बेंगलुरु में किया गया है। इस महोत्सव में भाग लेने के लिए देशभर के लगभग 125 विश्वविद्यालयों के दल बेंगलुरु पहुंच रहे हैं । इस राष्ट्रीय युवा महोत्सव में पांच विभिन्न श्रेणियों में लगभग 27 प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी हिस्सा लेंगे । काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक दल का नेतृत्व पत्रकारिता और जनसंपर्क विभाग के उपाचार्य डॉ बाला लखेंद्र और मंच कला संकाय की डॉ अर्पिता चक्रवर्ती कर रही हैं।
Loading...
Continue Reading
