वाराणसी
36 वी वाहिनी पीएसी द्वारा किया गया मैराथन दौड़ का आयोजन
वाराणसी| स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर देशभर में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन व एडीजी, पीएसी के निर्देशानुसार 11 से 17 अगस्त तक होने वाली विभिन्न कार्यक्रमों के तहत वाहिनी में आज द्वितीय दिन, हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया l मैराथन दौड़ का नेतृत्व सेनानायक डॉ अनिल कुमार पाण्डेय ( आईपीएस) द्वारा किया गयाl
हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ की शुरुआत वाहिनी शहीद स्मारक से किया गयाl मैराथन दौड़ रामनगर चौराहा होते हुए टेंगरा मोड़ तथा वापस रामनगर चौराहा होते हुए वाहिनी मुख्यालय तक का रूट निर्धारित था l सेनानायक महोदय द्वारा खुद मैराथन दौड़ में मैराथन का नेतृत्व के साथ -साथ पूरी मैराथन दौड़ लगाई गई l इस पावन अवसर पर
अमर बहादुर- सहायक सेनानायक
अविचल पाण्डेय -शिविरपाल
कैलाश नाथ सिंह – सूबेदार मेजर सहित वाहिनी के समस्त अधिकारी/ कर्मचारी मैराथन दौड़ में भाग लिए l
मैराथन में सम्मिलित होने वाले हर अधिकारी /कर्मचारी/जवान के हाथ में तिरंगा लेकर दौड़ना वास्तविक में अद्भुत था साथ में पूरी मैराथन राष्ट्रभक्ति गीत, पूरी रामनगर टेंगरा मोड़ सहित पूरे क्षेत्र को देशभक्ति की लहरों से सराबोर कर दिया, हर हाथ में तिरंगा व मैराथन दौड़ को देख कर आम -नागरिक काफी उत्साहित हो रहे थे l मैराथन दौड़ में शामिल होने वाले समस्त जवानों के लिए रूट में जगह-जगह नींबू पानी, गुलकोज की व्यवस्था की गई थी तथा वार्निंग कार सहित एंबुलेंस भी मैराथन के पीछे -पीछे चल रही थी l
मैराथन में प्रथम पांच स्थान आने वाले जवानों को महोदय द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया पुरस्कार वितरण समारोह में श्रीमती सेनानायक महोदय की गरिमामय उपस्थिति रही l
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आगे आने वाले कार्यक्रमों व आज शाम 5:00 बजे तिरंगा रूट मार्च को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए l
आजादी का अमृत महोत्सव काफी हर्षोल्लास के साथ वाहिनी परिसर में मनाया जा रहा है
