Connect with us

गोरखपुर

36वीं राज्य बाल क्रीडा प्रतियोगिता में भटहट के छात्रों का जलवा, जीते स्वर्ण पदक

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। बेसिक शिक्षा परिषद के छात्र शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं। अयोध्या में आयोजित 36वीं राज्य स्तरीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता के जिम्नास्टिक खेल में भटहट क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जंगल हरपुर तथा प्राथमिक विद्यालय जंगल हरपुर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में कक्षा 7 के अंगद चौहान, पंकज चौहान और अमित निषाद के साथ ही कक्षा 4 के मोहन चौहान ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया।

इस उपलब्धि पर खण्ड शिक्षा अधिकारी भटहट विजय कुमार गुप्ता एवं पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बृजेन्द्र प्रताप राय ने विजेता छात्रों को ट्रैक सूट, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जानकारी के अनुसार भटहट क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय जंगल हरपुर उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने अयोध्या में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक प्राप्त कर जनपद को गौरवान्वित किया।

Loading...

छात्रों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए आयोजित सम्मान कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार गुप्ता और पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बृजेन्द्र प्रताप राय ने सभी विजेताओं को ट्रैक सूट, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी भाग लेकर खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर डॉ आनन्द मोहन सिंह, मनोज सिंह, गणेश प्रताप सिंह, रामकेशव, सरदेंदु उपाध्याय, गिरधारी लाल जायसवाल, पवन कुमार सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, जीतेन्द्र सिंह, अतुल कुमार द्विवेदी, अभिषेक सिंह, रंजीत चौधरी सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे और छात्रों का सम्मान बढ़ाया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page