Connect with us

वाराणसी

25 हजार का इनामी सुपारी किलर मुठभेड़ में गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

आरोपी पर हत्या समेत कई संगीन मामले दर्ज

वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र में देर शाम पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश की पहचान तेज बहादुर पटेल उर्फ तेजा, निवासी पुआरीकला, बड़ापुरा थाना बड़ागांव, के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल समेत पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और बड़ागांव पुलिस टीम से पूरी जानकारी ली।

26 जनवरी को बुजुर्ग की हत्या का था आरोपी

डीसीपी आकाश पटेल ने बताया कि 26 जनवरी 2025 को बड़ागांव क्षेत्र के पुआरीकला गांव में एक बुजुर्ग की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। विवेचना के दौरान तेज बहादुर पटेल उर्फ तेजा का नाम सामने आने पर वह मुंबई फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम ने सर्विलांस और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की मदद से लगातार उसकी तलाश जारी रखी।

Advertisement

रेलवे स्टेशन के पास हुई मुठभेड़

देर शाम सूचना मिली कि तेजा बीरापट्टी रेलवे स्टेशन के पास मौजूद है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की और आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन तेजा ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।

हथियार और कारतूस बरामद

पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से एक असलहा और कई जिंदा कारतूस बरामद किए। पूछताछ में तेजा ने स्वीकार किया कि वह सुपारी लेकर हत्या की वारदातों को अंजाम देता है और उसका एक संगठित गिरोह सक्रिय है।

कई जिलों में दर्ज हैं मामले

Advertisement

पुलिस के अनुसार, तेज बहादुर के खिलाफ उत्तर प्रदेश और बिहार के कई थानों में हत्या, लूट, चोरी और मारपीट के गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page