Connect with us

गोरखपुर

15 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान में गोरखपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहा कुख्यात अपराधी एवं गैंगस्टर सत्येंद्र उर्फ लालू यादव को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उस पर 15,000 रुपये का इनाम घोषित था और पुलिस उसे कई महीनों से तलाश रही थी।

जानकारी के अनुसार बांसगांव पुलिस को विशेष सूचना मिली कि गैंगस्टर लालू यादव किसी काम से क्षेत्र में आया हुआ है। सूचना मिलते ही एसपी दक्षिणी के निर्देशन में सीओ बांसगांव तथा प्रभारी निरीक्षक की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

Loading...

लालू यादव के खिलाफ धोखाधड़ी, चोरी, दस्तावेजों की जालसाजी, दबंगई और कई आपराधिक गतिविधियों से जुड़े मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके गिरोह की गतिविधियों की भी जांच कर रही है ताकि उसके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों पर भी कार्रवाई की जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगेगी और अन्य फरार अपराधियों में भी पुलिस का डर बढ़ेगा। आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page