Connect with us

पूर्वांचल

15 अक्टूबर को होगा युवा उत्सव व साइंस मेले का आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

डीएम ने बैठक कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

भदोही। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से एकदिवसीय जनपदस्तरीय युवा उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम, साइंस मेला का आयोजन 15 अक्टूबर को वुडवर्ड पब्लिक स्कूल भदोही में किया जाएगा। डीएम विशाल सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठकर संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान डीएम ने जनपदस्तरीय युवा उत्सव कराने के लिए गठित समिति के सभी सदस्यों को निर्देशित किया कि इसका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार हो।

Loading...

जिससे जनपद के 15 से 29 वर्ष तक के कलाकार, छात्र-छात्रा, युवा वैज्ञानिक प्रतिभाग करें और वे विजई होकर आगे मंडल, राज्यस्तरीय व राष्ट्रीय युवा महोत्सव में सहभागिता करें। उन्होंने डीआईओएस व बीएसए को निर्देशित किया कि सभी स्कूल कालेजों में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए 15 अक्टूबर को युवा उत्सव कार्यक्रम में अधिक से अधिक प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें। डीएम ने जिला युवा कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि गुणवत्तापूर्ण पार्टिशिपेशन कराना सुनिश्चित करें।


जिला युवा कल्याण अधिकारी दिनेश कुमार त्रिपाठी ने आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोकनृत्य, गोकगीत, जीवन कौशल अवयव की विधाएं कविता, कहानी लेखन, चित्रकारी, डिक्लेशन, थीमेटिक, सांइस मेला का आयोजन किया जाएगा। प्रतिभाग करने के इच्छुक कलाकार व छात्र-छात्राएं पासपोर्ट साईज की दो फोटो व आधार कार्ड की छायाप्रति अपने संबंधित ब्लाक के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी या जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय या जिला सूचना कार्यालय जमा करें। जिससे उनका माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण किया जा सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page