वाराणसी
14 दिसंबर को वाराणसी में आयोजित होगी ‘राष्ट्रीय लोक अदालत’
वाराणसी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आगामी 14 दिसंबर, शनिवार को वाराणसी जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष ने निर्देश दिए हैं कि अधिक से अधिक मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव और अपर जनपद न्यायाधीश विजय कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि यह पहल विवादों को शीघ्र और सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाने के लिए की जा रही है। इसमें बड़ी संख्या में मामलों का निस्तारण होने की संभावना है।
राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक, दीवानी, पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, बिजली, पानी और अन्य सेवाओं से जुड़े मामलों का निपटारा किया जाएगा। संबंधित पक्षों से अपील की गई है कि वे अदालत में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।
