वाराणसी
14 अक्टूबर को मनेगी इमाम की जयंती, 15 को निकलेगा जुलूस
Loading...
Loading...
वाराणसी। 11वें इमाम की जयंती 14 अक्टूबर को मनाई जाएगी और 15 अक्टूबर को अलम का एहतेजाजी जुलूस निकलेगा। शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर ने बताया कि 14 अक्टूबर को 11वें इमाम इमाम हसन अस्करी की जयंती पूरी अकीदत से मनाई जाएगी।
Loading...
महफिलों का सिलसिला जयंती की पूर्व संध्या पर ही आरंभ हो जाएगा। रविवार को कच्ची सराय स्थित स्वर्गीय मुर्तजा हुसैन के निवास स्थान पर जैनुल हसन के संयोजन में महफिल होगी। 15 अक्टूबर को काली महल स्थित शिया मस्जिद से एहतेजाजी जुलूस अंजुमन हैदरी व मोमनीन बनारस के संयोजन में उठाया जाएगा।
Continue Reading
