वाराणसी
130 वाहनों का किया चालान, 12 जब्त
वाराणसी। जिले में नियमों का उल्लंघन करने पर 130 वाहनों का चालान किया गया और 12 वाहनों को जब्त किया गया। बुधवार को संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्याम लाल ने प्रदूषण फैलाने वाले 15 वाहनों का चालान किया। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के आठवें दिन, मोडिफाइड साइलेंसर लगे 5 बुलेट और बाइक, प्रेशर हॉर्न लगे 3 वाहनों और बिना रिफ्लेक्टर टेप के चलने वाले 10 वाहनों का चालान किया गया।
संभागीय परिवहन अधिकारी श्याम लाल ने वाहन चालकों को जागरूक भी किया। इसी बीच लंका थाने की पुलिस ने 27 ई-रिक्शा को सीज किया जो बिना क्यूआर कोड के और गैर-जोन में संचालित हो रहे थे। इसके अलावा 40 वाहनों का चालान कर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। पैदल गश्त के दौरान अतिक्रमण हटवाया गया और व्यापारियों और नागरिकों को सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करने का निर्देश दिया गया। लंका इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा।
