गोरखपुर
108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के लिए श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा
गोरखपुर। सहजनवां विकास खंड के ग्राम प्रानपुर में आयोजित होने वाले चार दिवसीय 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी शनिवार को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई। महिलाओं, पुरुषों और बालिकाओं ने गाजा-बाजा की धुन पर पीला वस्त्र धारण कर उत्साहपूर्ण वातावरण में कलश यात्रा निकाली।
कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर भैसहिया चौराहा, डेलुआडीह, घोठवां, बुदहट, चौरसिया चौराहा होते हुए नागेश्वर नाथ शिव मंदिर बुदहट परिसर स्थित सरोवर तक पहुंची, जहाँ श्रद्धालुओं ने जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल पर कलश स्थापित किया।
चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ के दौरान ध्यान, प्राणायाम, प्रज्ञायोग, विभिन्न संस्कारों का आयोजन तथा पूर्णाहुति कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। साथ ही भजन-कीर्तन, प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से योगेन्द्र लाल श्रीवास्तव एडवोकेट, राम कृष्ण शर्मा, डॉ. आर. डी. सिंह, राम उजागिर शुक्ल, नरेन्द्र कुमार शुक्ल, रामसागर यादव, ओमप्रकाश सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, सुशील सिंह, विवेकानंद दूबे, अभिशेष कुमार श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
