Connect with us

वाराणसी

100 बेड के ‘तिब्बती मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल’ का उद्घाटन कर सकते हैं पीएम मोदी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। युथोग सोवा रिग्पा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का उद्घाटन काशी के सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कराने की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। अगले दौरे पर वह इसका उद्घाटन भी कर सकते हैं। तीन हजार स्वायर मीटर में 99 करोड़ की लागत से 100 बेड के अत्याधुनिक मेडिकल कॉलेज के पहले चरण का कार्य पूरा हो गया है।मौजूदा स्थिति में चिकित्सीय उपकरण, फर्नीचर, इंटीरियर, बिजली के लिए फीडर का कुछ काम बाकी है। जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

सारनाथ में तिब्बती चिकित्सा पद्धति युथोग सोवा रिग्पा के लिए मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का निर्माण हो रहा है। केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान सारनाथ की कुलसचिव डॉ. सुनीता चंद्रा ने बताया कि, 37.95 करोड़ की लागत से जी प्लस 4 मंजिल के निर्माण का सिविल कार्य लगभग पूरा हो चुका है।

इसके लिए 33 केवीए विद्युत आपूर्ति फीडर, मेडिकल उपकरण, फर्नीचर समेत अन्य आतंरिक काम बाकी हैं। इसे जल्द ही पूरा कराया जाएगा। प्रथम चरण में 40 बेड के साथ अस्पताल शुरू करना प्रस्तावित है। इस अस्पताल में मरीजों को संपूर्ण रूप से चिकित्सीय सुविधाओं का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा।

मरीजों को मिलेंगी यह सुविधाएं –

मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में हेलिपैड प्रस्तावित है। इसके अलावा सेमिनार, टीचिंग, रिसर्च और मरीजों का इलाज एक साथ करने वाला देश का यह बड़ा सेंटर होगा। ओपीडी, इंटेंसिव केयर यूनिट, छह कंसल्टेंट रूम (ज्योतिष कंसल्टेंट भी होंगे), एक बड़ा वेटिंग हॉल, ऑपरेशन थियेटर, अत्याधुनिक इमरजेंसी, इंडोर पेशेंट, थेरेपी, फार्मेसी, क्लास रूम, लाइब्रेरी, म्यूजियम, लैब और नक्षत्रशाला होगी।

Advertisement

अस्पताल के उद्घाटन के बाद यहां पर इलाज के साथ अध्ययन और शोध के काम भी होंगे। तीन हजार साल पुरानी तिब्बती चिकित्सा पद्धति सोवा रिग्पा में असाध्य बीमारियों के साथ ही कैंसर का भी इलाज प्राचीन चिकित्सा पद्धति से हो सकेगा। दिसंबर 2022 में ही इस अस्पताल के उद्घाटन की तैयारी थी। लेकिन, निर्माण एजेंसी की धीमी रफ्तार के कारण इसे छह महीने आगे बढ़ाना पड़ा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page