Connect with us

गाजीपुर

होली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 20 किलो मिलावटी मिठाई नष्ट

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। आगामी होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जिलाधिकारी आर्यका के आदेशानुसार जनपद में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ. दिनेश कुमार और सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आर.सी. पांडेय के नेतृत्व में इस अभियान के दौरान कुल छह नमूने एकत्र किए गए और 20 किलोग्राम मिलावटी खोया व छेना मिठाई (अनुमानित मूल्य 5800) नष्ट की गई।

प्रमुख कार्रवाई:

1. छप्पन भोग स्वीट्स, जंगीपुर बाजार: सुजीत कुमार के प्रतिष्ठान से खोया का एक नमूना लिया गया और 10 किलोग्राम मिलावटी खोया (अनुमानित मूल्य ₹3000) नष्ट किया गया।

2. काजल स्वीट्स, जंगीपुर बाजार: सुप्रेष गुप्ता के प्रतिष्ठान से छेना मिठाई का एक नमूना एकत्र किया गया और 10 किलोग्राम छेना मिठाई (अनुमानित मूल्य 2800) नष्ट की गई।

3. ग्वाला पनीर उद्योग, नवापुरा: दुर्गा प्रसाद के विनिर्माण प्रतिष्ठान से पनीर का एक नमूना लिया गया।

Advertisement

4. बहादुरगंज, कासिमाबाद: मिनहाज आलम और मनोज कुमार गुप्ता के प्रतिष्ठानों से खोया के दो नमूने लिए गए।

5. वेद बिहारी पोखरा, गंगौली: फूलमती कुशवाहा के प्रतिष्ठान से मिल्क केक का एक नमूना एकत्र किया गया।

सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमन कुमार मिश्र और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुलाबचंद गुप्त के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों डॉ. तूलिका शर्मा, राजीव कुमार सिंह, वीरेंद्र यादव, पंकज कुमार कन्नौजिया और अरविंद प्रजापति की टीम द्वारा की गई।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट की आशंका हो तो तुरंत सूचना दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page