वायरल
होली पर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने दी शुभकामनाएं
संतकबीरनगर। विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद 313 सदर के लोकप्रिय विधायक अंकुर राज तिवारी ने होली के पावन अवसर पर जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि होली रंगों, उल्लास और सामाजिक समरसता का महापर्व है, जो हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
विधायक अंकुर तिवारी ने कहा कि होली का त्योहार भारतीय संस्कृति की जीवंतता और विविधता का प्रतीक है। यह पर्व हमें नकारात्मकता को त्यागकर सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश देता है। रंगों का यह उत्सव समाज में एकता, सौहार्द और परस्पर विश्वास को मजबूत करता है।
उन्होंने कहा होली हमें यह सिखाती है कि जीवन में खुशियों के रंग भरने के लिए आपसी सहयोग और प्रेम आवश्यक है। इस अवसर पर मैं विधानसभा क्षेत्र 312 सदर सहित समस्त जनपदवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।
विधायक अंकुर तिवारी ने युवाओं से अपील की कि होली के दौरान मर्यादा और शालीनता का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अभद्रता से दूर रहें। उन्होंने कहा कि त्योहारों का वास्तविक उद्देश्य समाज में सौहार्द और सद्भाव को बढ़ावा देना है। सभी लोग प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में होली मनाएं।
विधायक ने यह भी कहा कि प्रदेश और जनपद के विकास के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। होली का यह पावन अवसर हमें एकजुट होकर क्षेत्र के विकास, खुशहाली और प्रगति के लिए संकल्प लेने का अवसर प्रदान करता है। अंत में उन्होंने कहा कि आइए, हम सब मिलकर इस रंगोत्सव को हर्षोल्लास, भाईचारे और सामाजिक एकता के साथ मनाएं और अपने क्षेत्र को प्रगति एवं खुशहाली के नए आयाम तक पहुंचाने का संकल्प लें।
