Connect with us

वाराणसी

होमगार्ड की पिटाई मामले में मुकदमा दर्ज

Published

on

वाराणसी। खोजवा क्षेत्र में होमगार्ड संतोष कुमार श्रीवास्तव के साथ मारपीट मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई भेलूपुर थाने में की गई है।

सुकुलपुरा निवासी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 14 अप्रैल को वह खोजवा स्थित एक एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे थे। उसी दौरान बुलेट सवार ओम यादव ने एक युवक की बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद ओम ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी।

होमगार्ड ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की तो ओम यादव और उसके साथी रितेश सिंह ने उन्हें भी पीट दिया। पीड़ित की शिकायत पर भेलूपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page