वाराणसी
होटल से धक्का देकर गिरायी गयी युवती ने दम तोड़ा
Loading...
Loading...
पुलिस ने बढ़ायी हत्या की धारा
वाराणसी। वाराणसी में लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां मोहम्मद फुरकान नामक युवक ने अपनी तथा कथित प्रेमिका को रामकटोरा स्थित एस बी ग्रैंड होटल की तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया था। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण युवती ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
Loading...
युवती और आरोपी धनबाद के निवासी बताए गये थे जबकि युवती वाराणसी में रहकर पढ़ाई कर रही थी। घटना 19 दिसंबर की है जब किसी बात पर विवाद के बाद आरोपी ने यह खौफनाक कदम उठाया था। चेतगंज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था अब युवती की मौत के बाद पुलिस ने इस मामले में हत्या की धारा बढ़ा दी हैं।
Continue Reading
