गोरखपुर
हेड कॉन्स्टेबल संजय पाण्डेय बने उपनिरीक्षक, एसपी सिटी ने लगाया पदोन्नति स्टार
गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र के खोपापार गांव के है निवासी हैं संजय
गोलाबाजार (गोरखपुर)। जिले के गोला विकास खंड क्षेत्र के खोपापार गांव निवासी संजय कुमार पाण्डेय उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल से उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर जनपद जौनपुर के पुलिस अधीक्षक शहर आयुष श्रीवास्तव आई पी एस और सीओ केराकत अजीत कुमार रजक ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर बधाई दी। एसपी सिटी ने उनकी सेवाओं और अनुशासन की सराहना की और पदोन्नति को मेहनत और ईमानदारी का परिणाम बताया।
एसपी सिटी ने संजय कुमार पाण्डेय के सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की व पदोन्नति को निरंतर परिश्रम, ईमानदारी एवं निष्ठा का परिणाम बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बताते चले कि, संजय कुमार पाण्डेयजौनपुर जिले के खेतासराय थाने पर बतौर हेड कांस्टेबल तैनात रहे, उनकी कर्तव्य-निष्ठा, ईमानदारी को लेकर शासन द्वारा पदोन्नति मिली है। इनके पदोन्नत होने पर चाचा चन्द्रमोहन पाण्डेय, बडे भाई राजेश पाण्डेय, सत्यनारायण तिवारी, , डाक्टर प्रदीप पाण्डेय, अरून पाण्डेय, कृपा शंकर पाण्डेय, इन्द्रदेव पाण्डेय, विधायक चिल्लुपार राजेश त्रिपाठी गिरजाशंकर, ऋषिकेश पाण्डेय, भृगुनाथ पाण्डेय, राजेन्द्र मिश्रा, विनोद पाण्डेय, आदि लोगो ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिया है।
