Connect with us

वाराणसी

हुक्का बार और अवैध गतिविधियों पर डीएम की सख्ती, तीन कमेटियां गठित

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शहर में हुक्का बार, नशे और स्पा की आड़ में चल रही अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए डीएम एस. राजलिंगम ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने वाराणसी के तीन प्रमुख सर्किलों कैंट, भेलूपुर और चेतगंज में विशेष जांच के लिए कमेटियों का गठन किया है। इन क्षेत्रों में सबसे अधिक होटल्स और गेस्ट हाउस स्थित हैं, जहां नियमों की अनदेखी की आशंका है।

डीएम द्वारा गठित ये कमेटियां होटल, गेस्ट हाउस, लॉज और स्पा सेंटरों की जांच करेंगी। इन संस्थानों में सराय एक्ट के तहत पंजीकरण, संचालन और सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया जाएगा। कमेटियों को एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।

कैंट सर्किल की कमेटी में डिप्टी कलेक्टर पिनाक मणि द्विवेदी, एसीपी विदुष सक्सेना, वीडीए जोन अधिकारी शिवाजी मिश्रा और अग्निशमन अधिकारी दीपक सिंह शामिल हैं। भेलूपुर सर्किल की जांच टीम में अपर नगर मजिस्ट्रेट शांतनु कुमार सिनसिनवार, एसीपी डॉ. ईशान सोनी, वीडीए जोन अधिकारी संजीव कुमार और अग्निशमन अधिकारी इंद्रजीत वर्मा होंगे। चेतगंज सर्किल में अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय आनंद मोहन उपाध्याय, एसीपी गौरव कुमार, वीडीए जोन अधिकारी सौरभ देव और अग्निशमन अधिकारी दीपक सिंह की जिम्मेदारी तय की गई है।

हाल ही में पांडेयपुर में युवती के साथ हुए गैंगरेप के मामले के बाद स्पा सेंटर और हुक्का बार की आड़ में आपराधिक गतिविधियों को लेकर चिंता बढ़ी है। पुलिस अब तक किसी हुक्का बार तक नहीं पहुंच सकी है, लेकिन डीएम की इस नई पहल से सख्त कार्रवाई की उम्मीद जगी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page