Connect with us

वाराणसी

हार्न विवाद में मारपीट, जान से मारने की धमकी; मामला दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। राजातालाब थाना क्षेत्र के शायर माता मंदिर के पास मारपीट और धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित पवन कुमार पुत्र भरत लाल, निवासी ग्राम बंगालीपुर, थाना राजातालाब ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह अपने साथी साजन पुत्र झिलेंराम, निवासी भिखारीपुर के साथ सरसों का तेल पेराने जोगापुर पाही जा रहा था। इसी दौरान हार्न बजाने को लेकर विवाद हो गया।

पवन कुमार ने तहरीर में बताया कि आरोपियों ने उनकी गाड़ी रुकवाकर जातिसूचक गालियां दीं और मारपीट की। पवन कुमार के अनुसार, इस घटना में बाबा पुत्र रामा सिंह, निवासी कनकपुर, थाना राजातालाब एवं दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें घेर लिया और गालियां दीं। मारपीट के दौरान पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हुए। विरोध करने पर आरोपितों ने बार-बार गोली मारने की धमकी दी।

Loading...

राजातालाब थाना पुलिस ने पवन कुमार की तहरीर पर बाबा पुत्र रामा सिंह समेत अन्य अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में एससी/एसटी एक्ट के तहत मारपीट एवं जान से मारने की धमकी की धाराएं लगाई हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपितों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page