Connect with us

चन्दौली

हाईटेंशन लाइन में स्पार्क से गेहूं की फसल राख, किसान को भारी नुकसान

Published

on

Loading...
Loading...

बबुरी (चंदौली) जयदेश। हटिया गांव में शनिवार की शाम हाईटेंशन बिजली तार में हुए स्पार्क से निकली चिंगारी ने किसान की गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया। हादसे में हडरिका गांव निवासी अजीत कुमार मौर्य की करीब दस बिस्वा खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई।

जानकारी के अनुसार, खेत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन में अचानक स्पार्किंग होने लगी। स्पार्क से निकली चिंगारी नीचे गेहूं के खेत में गिर गई, जिससे कुछ ही देर में आग फैल गई। खेत से धुआं और लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े।

Loading...

ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक किसान की पूरी फसल जल चुकी थी। इस घटना से अजीत कुमार मौर्य को भारी आर्थिक क्षति हुई है।

ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते लोग मौके पर नहीं पहुंचते तो आग आसपास के अन्य खेतों तक भी फैल सकती थी। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी देखी गई। पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page