Connect with us

राज्य-राजधानी

हल्द्वानी (उत्तराखंड) : दंगाइयों पर लगेगा NSA, घर में घुसकर उठा रही पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

सीसीटीवी फुटेज निकाल कर पत्थरबाजों को ढूंढ रही पुलिस, 5000 के खिलाफ कार्रवाई

राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है। राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को हल्द्वानी भेजा गया है। इस बीच पुलिस ने हिंसा में शामिल रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आगाज कर दिया है। उत्तराखंड के हल्द्वानी में गुरूवार को भयानक हिंसा हुई थी। अवैध तरीके से बने मदरसे और मस्जिद के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में उतरी भीड़ ने जमकर पथराव किया।

लोगों ने पुलिसकर्मियों और प्रशासन को निशाना बनाना शुरू कर दिया। जगह-जगह तोड़फोड़ और आगजनी हुई। सैकड़ों पुलिसकर्मियों समेत 300 से ज्यादा लोग घायल हुए और 6 लोगों की मौत हो गई थी। हालात को संभालने के लिए आसपास के जिलों से फोर्स के साथ-साथ केंद्रीय फोर्स और पीएसएसी की भी तैनाती की गई है। मुख्यमंत्री ने दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए हैं। हल्द्वानी शहर में सख्त कर्फ्यू लगा दिया गया है।

शहर में अस्पताल और दवा की दुकानों को छोड़कर बाकी सब कुछ बंद रखने का आदेश दिया गया है। स्कूल-ऑफिस और बाजार सबकुछ पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। शहर में पेट्रोल पंप तक बंद हैं। हल्द्वानी में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। लोगों को घरों से निकलने से मना किया गया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page