Connect with us

गाजीपुर

हरिप्रसाद पाण्डेय का जनसंपर्क अभियान जारी, मरदह में मिला अपार जनसमर्थन 

Published

on

Loading...
Loading...

मरदह (गाजीपुर)। पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी हरिप्रसाद पाण्डेय ने सोमवार को अपने जिला पंचायत क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने सीगेरा, कोदई भीडवल, मरदह, नरवर और रायपुर गांवों में छोटी-छोटी जनसभाएं कीं और जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।

जनसभाओं में हरिप्रसाद पाण्डेय ने जनता के सुख-दुख में सहभागी बनते हुए क्षेत्रीय विकास का भरोसा दिलाया। अपने मिलनसार स्वभाव के कारण वे मरदह क्षेत्र में विशेष रूप से लोकप्रिय हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार मरदह प्रथम की जनता ने उन्हें विजयी बनाने का मन बना लिया है।

Loading...

जनसंपर्क अभियान के दौरान उनके साथ मंजीत चौहान, दयाशंकर राजभर, सुरेश राम, विष्णु पाण्डेय, राजेंद्र चौहान, राजीव राम सहित कई प्रमुख ग्रामीण मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों का समर्थन देखकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है और चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page