Connect with us

वाराणसी

हरिद्वार से बंगाल तक की साईकिल यात्रा पर निकले पर्यावरण प्रेमी अंकित का नागेपुर में जोरदार स्वागत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। हरिद्वार से पश्चिम बंगाल तक पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर साइकिल यात्रा पर निकले पर्यावरण प्रेमी अंकित दास का मिर्जामुराद के नागेपुर स्थित लोक समिति आश्रम में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। रविवार को लोक समिति आश्रम नागेपुर में आशा ज्ञान पुस्तकालय के छात्रों और लोक समिति के कार्यकर्ताओं ने अंकित का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। अंकित दास बिना पैसे और आधुनिक फोन के उपयोग किए 12 सितंबर को देहरादून से पश्चिम बंगाल तक की साइकिल यात्रा पर निकले थे।

उन्होंने बताया कि अब तक उन्होंने लगभग 600 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर ली है और वाराणसी पहुंचे हैं। आधुनिक विकास और अत्यधिक मोबाइल फोन के उपयोग से पर्यावरण असंतुलन पैदा हो रहा है, जिससे कई बीमारियां और समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। पुस्तकालय के संयोजक पंचमुखी सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

स्वागत समारोह में अवनीश सत्यमेव, मनीष, खुश्बू, मोनी, काजल, गूंजा, रिया, चुलबुली, अभय, खुशी, सुषमा, सोनू, अनीश, सुरेश, अरविन्द, आलोक, बिहारी और अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page