गोरखपुर
हरपुर‑बुदहट थाना क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार, पुलिस बनी मूकदर्शक
गोरखपुर। जनपद के हरपुर‑बुदहट थाना क्षेत्र विशेष कर ग्राम पंचायत अनंतपुर जो कि चकबंदी में है।और आस‑पास के खेतीदार इलाकों में बेलगाम तरीके से अवैध मिट्टी व अन्य खनन कार्य चल रहा है, जिससे किसानों की जमीनें कट रही हैं और पर्यावरण पर भी दुष्प्रभाव पड़ रहा है।
स्थानीय स्रोतों के अनुसार खनन माफिया रात के समय बिना किसी अनुमति के ट्रैक्टर‑ट्रॉली, ट्रैक्टर व अन्य यांत्रिक उपकरणों से लगातार मिट्टी निकाल रहे हैं, लेकिन पुलिस तथा प्रशासन की ओर से इसके विरुद्ध सक्रिय अभियान चलाने की बजाय अधिकतर समय नजरअंदाज की स्थिति दिख रही है।

अनंतपुर व आसपास की स्थितिस्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि अनंतपुर सहित अन्य गांवों की खेतीय मिट्टी को खनन माफिया लगातार निकाल रहे हैं और वाहनों से बाहर ले जाया जा रहा है, जिससे फसल प्रभावित हो रही है और न ही भूजल स्तर पर खतरा पैदा हो गया है। कई ग्रामीणों का आरोप है कि ये गाड़ियां कभी पुलिस थाने से कुछ ही दूरी पर रास्ते से गुजरती है, फिर भी कार्रवाई नहीं होती और पुलिस मूकदर्शक की तरह ही रहती है।
