Connect with us

चन्दौली

हनुमान जयंती : कोईरिया घाट पर विशेष भजन-पूजन संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

  

चंदौली। रामनगर कोईरिया घाट पर हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर बाल ब्रह्मचारी लल्लू बाबा के नेतृत्व में एक भव्य धार्मिक आयोजन हुआ। लल्लू बाबा ने प्रभु शिव के अवतार माने जाने वाले हनुमान जी और भगवान शिव के अति प्राचीन मंदिर को फूल-मालाओं से सजाकर भक्ति भाव से पूजन-अर्चन किया। भजन-कीर्तन के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया गया।

Loading...

लल्लू बाबा ने भक्तों को संबोधित करते हुए बताया कि हनुमान जी भगवान शिव के साक्षात अवतार हैं और अंजना माता तथा पवन देव के पुत्र के रूप में जन्मे थे। उन्होंने कहा कि जो भी मनुष्य श्रद्धा भाव से हनुमान जी का स्मरण करता है, उसे स्वयं भगवान श्रीहरि नारायण की कृपा प्राप्त होती है। हनुमान जी चारों युगों सतयुग, त्रेतायुग, द्वापर और कलियुग में सजीव रूप से विद्यमान हैं और अपने भक्तों की हर प्रकार की पीड़ा का तत्काल निवारण करते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि जो भी भक्त हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करता है, उसे सांसारिक सुखों के साथ-साथ मोक्ष की प्राप्ति भी होती है। रामभक्त हनुमान जी की आराधना जीवन में आने वाले हर संकट से रक्षा करती है और भक्तों को असीम आत्मिक शक्ति प्रदान करती है।


Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page