गोरखपुर
हत्या मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
गोरखपुर। हत्या के अपराध में वांछित एक अभियुक्त को गोरखपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध असलहा और कारतूस बरामद किए हैं। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी बाँसगाव के पर्यवेक्षण में थाना गगहा की टीम ने यह सफलता हासिल की। प्रभारी निरीक्षक अंजुल कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में व वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह की कार्रवाई में मु0अ0सं0 51/2026 धारा 103(1) BNS से संबंधित अभियुक्त आदर्श गुप्ता उर्फ पंकज पुत्र स्व0 हरिगोविन्द गुप्ता निवासी गुरमही थाना गगहा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक अदद 32 बोर पिस्टल, एक अदद खोखा कारतूस तथा दो अदद जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमे में धारा 5/27/30 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 51/2026 धारा 103(1) BNS थाना गगहा, गोरखपुर में पंजीकृत है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक अंजुल कुमार चतुर्वेदी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शेषराम चौधरी तथा कांस्टेबल आशुतोष कुमार शामिल रहे।
