गोरखपुर
हत्या के प्रयास के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार
गोरखपुर। जनपद में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खोराबार पुलिस को सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सुधांशु सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आशुतोष सिंह की टीम ने हत्या के प्रयास के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना खोराबार पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 55/2026 धारा 352, 126(2), 109(1), 351(3), 115(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए अभियुक्त मुसम्मी राहुल उर्फ सूरज निषाद पुत्र दयाराम तथा डब्लू निषाद पुत्र रमेश निषाद, निवासी ग्राम जंगल रामलखना बिनटोलिया थाना खोराबार जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
घटना के संबंध में वादी द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि अभियुक्तों ने उनके भतीजे को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से डंडे से मारपीट की थी। इसी आधार पर थाना खोराबार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
पुलिस जांच में आरोप सही पाए जाने पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक आशुतोष सिंह के साथ कांस्टेबल पिंटू चौहान, कांस्टेबल ओमप्रकाश वर्मा तथा हेड कांस्टेबल बृजेश शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई जारी है।
