Connect with us

शिक्षा

हण्डिया पी.जी. कॉलेज में “महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता और डिजिटल वित्तीय समावेशन” पर संगोष्ठी आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

प्रयागराज। मिशन शक्ति फेज-5 (विशेष अभियान) के अंतर्गत हण्डिया पी०जी० कॉलेज, हण्डिया, प्रयागराज में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में “महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता और डिजिटल वित्तीय समावेशन” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें डिजिटल वित्तीय सेवाओं और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० डॉ. विवेक पाण्डेय ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में आर्थिक स्वतंत्रता महिलाओं के सशक्तिकरण की आधारशिला है। उन्होंने छात्राओं को आपात परिस्थितियों में शासन द्वारा उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया।

Loading...

इस कार्यक्रम का आयोजन अर्थशास्त्र विभाग द्वारा किया गया। विभाग के डॉ. दीपक सिंह ने छात्राओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, डिजिटल भुगतान प्रणाली तथा वित्तीय समावेशन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल लेन-देन की उपयोगिता बताते हुए कहा कि यह न केवल समय की बचत करता है, बल्कि पारदर्शिता और सुरक्षा भी सुनिश्चित करता है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन मिशन शक्ति फेज-5 की नोडल अधिकारी अंजली मोदनवाल तथा सह-समन्वयक डॉ. स्वांगी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम छात्राओं में जागरूकता एवं आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक सिद्ध हुआ।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page