गोरखपुर
स्व. दिनेश चंद स्मृति विचार गोष्ठी और पत्रकार सम्मान समारोह कल
गोरखपुर। वरिष्ठ पत्रकार स्व. दिनेश चंद्र श्रीवास्तव की 38वीं पुण्यतिथि पर गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में 16 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे बैंक रोड स्थित होटल विवेक हाल में श्रद्धांजलि सभा के साथ एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है। गोष्ठी में तीन वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित भी किया जाएगा। यह जानकारी गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने देते हुए बताया कि गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन की पूर्ववर्ती संस्था गोरखपुर पत्रकार परिषद के संस्थापक अध्यक्ष स्व. दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने वर्ष 1985 में परिषद का गठन किया था और 1988 में 16 दिसंबर की रात्रि में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था।
समारोह में “स्व. दिनेश चंद्र श्रीवास्तव एक पत्रकार-एक संगठनकर्ता” विषय पर प्रकाश डाला जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार जमीर अहमद पयाम, वरिष्ठ पत्रकार सुशील कुमार वर्मा और वरिष्ठ पत्रकार सुजीत पांडेय को स्वर्गीय दिनेश चंद्र श्रीवास्तव स्मृति लेखनी सम्मान से विभूषित किया जाएगा।
रत्नाकर सिंह ने कहा कि 16 दिसंबर को गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष पत्रकार और अधिवक्ता स्व. दिनेश चंद्र श्रीवास्तव की 38 वीं पुण्यतिथि है। श्रद्धांजलि सभा के दौरान विचार गोष्ठी और पत्रकार सम्मान का आयोजन किया गया है।
गोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकार जमीर अहमद पयाम, सुशील कुमार वर्मा और सुजीत कुमार पांडेय को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह हमारे पत्रकारीय परिवार के प्रथम पुरुष की स्मृति में है। सिंह ने गरिमामय उपस्थिति के लिए निष्ठा के साथ अपने संस्थापक अध्यक्ष को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि देकर उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करेंगे।
