वाराणसी
स्वास्थ्य जांच शिविर में मानसिक रोगियों को दी गई सलाह
आदर्श ग्राम नागेपुर में शुगर जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन
मिर्जामुराद : प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में गंगोश्री हॉस्पिटल द्वारा मानव रक्त फाउंडेशन व आशा व लोक समिति के सहयोग से रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन पुर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने किया। स्वास्थ्य शिविर में मस्तिष्क एवं मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रदीप चौरसिया और जनरल फिजीशियन डॉक्टर जयप्रकाश पाल ने गाँव के लोक समिति आश्रम में आयोजित शिविर में 20 लोगो का शुगर जांच, व12 मानसिक रोगियों को सलाह दिया और डॉ जयप्रकाश पाल द्वारा सैकड़ों लोगों की सामान्य रोगों की स्वास्थ्य जाँच कर दवा वितरित किया गया।
शिविर को सफल बनाने में लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर, डॉक्टर प्रदीप चौरसिया, अबू हासिम अब्दुल्ला भाई, डॉ जयप्रकाश पाल,मनीष तिवारी,कुलदीप मिश्रा, अनीस,मनीष, शिव कुमार, पंचमुखी आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।
