Connect with us

वाराणसी

स्वामी विवेकानंद जयंती पर रोटरी गंगा ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल और साड़ियां

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर रोटरी क्लब वाराणसी गंगा द्वारा काशी कुष्ठ सेवा संघ परिसर, आशापुर हीरामनपुर में जरूरतमंद वृद्धों के लिए कंबल एवं साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सेवा कार्य का बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लाभ उठाया।

कंबल वितरण की व्यवस्था पहले से कूपन प्रणाली के माध्यम से की गई थी, जिससे वास्तविक जरूरतमंदों को ही सहायता प्रदान की जा सके। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी दीपक अग्रवाल ने कहा कि रोटरी का मूल उद्देश्य समाज सेवा है। भीषण शीतलहर को देखते हुए वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए जा रहे हैं तथा अलाव की व्यवस्था भी कराई जा रही है। यह सेवा कार्य भविष्य में भी ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर जारी रहेगा।

Loading...

कार्यक्रम के प्रारंभ में अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने अतिथियों और लाभार्थियों का स्वागत किया। कंबल वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव रितेश कुमार, धर्मेंद्र गोयल, प्रदीप कुमार और लक्ष्मी नारायण झा का विशेष योगदान रहा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page