Connect with us

वाराणसी

स्वर्णकार समाज ने पहलगाम हमले पर जताया शोक, सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में आल इंडिया स्वर्णकार समाज एसोसिएशन के बैनर तले वाराणसी में एक विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा के आह्वान पर आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

शाम 5 बजे मैदागिन पेट्रोल पंप से आरंभ हुआ यह मार्च बुलानाला, सुड़िया, ठठेरी बाजार, चौक होते हुए गोदौलिया तक गया। कैंडल मार्च के माध्यम से शोक संवेदना प्रकट की गई और यह संदेश दिया गया कि देशवासी आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह ने कहा, “कुछ लोग कहते हैं कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, लेकिन आतंकियों की भाषा, वेशभूषा और विचारधारा सब कुछ स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।” उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए कड़े निर्णयों पर भरोसा जताते हुए आगे भी सख्त कदम उठाने की मांग की।

जिला अध्यक्ष अविनाश सेठ ने कहा, “आतंकवादियों को केवल गोली से नहीं, बल्कि उनके मूल स्रोतों को खत्म कर उन्हें प्यासा मारना होगा। सिंधु नदी के पानी पर रोक लगाकर उन्हें सबक सिखाना चाहिए।”

Advertisement

मार्च में मुख्य रूप से दिलीप सोनी, विनोद वर्मा, अमित सेठ, मनोज सेठ, आनंद सेठ, मोनू सेठ, गोपाल सेठ, राजू सेठ, विक्की सेठ, भारत सेठ, संदीप सेठ, शिव सेठ, मनीष सेठ, कृष्ण सेठ, अशोक सेठ, हरि सेठ, किशन सेठ, शुभम सेठ, गोलू समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का परिचय देते हुए सरकार से कड़े निर्णय लेने की मांग की। सभी की आवाज़ थी – “आतंकवाद के खिलाफ अब आर-पार की लड़ाई।”

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page