Connect with us

वाराणसी

स्वदेशी संकल्प यात्रा से भारत बनेगा आत्मनिर्भर — स्कंद सिंह

Published

on

वाराणसी। दीपावली की खरीदारी के अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच शुक्रवार को द्वारा स्वदेशी संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय, इमलॉक कॉलोनी नदेसर से प्रारंभ होकर अंधरापुल, संस्कृत विश्वविद्यालय मार्ग होते हुए लहुराबीर चौराहे पर समाप्त हुई। यात्रा के समापन पर उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग का संकल्प लिया और देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में लोगों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में डॉ. राजीव कुमार ने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर बल देते हुए कहा कि हमारे देश की पूंजी विदेशी कंपनियों के पास जाकर अंततः हमारे ही विरुद्ध प्रयोग होती है। इसलिए आवश्यक है कि हम स्थानीय उत्पादों को अपनाएं और स्वदेशी की भावना को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।विजय सिंह ने कहा कि यह आर्थिक युद्ध का समय है, जहां हमें विदेशी वस्तुओं से दूरी बनाकर अपने देश के उत्पादों को बढ़ावा देना होगा।

उन्होंने बताया कि जब हम अपने संसाधनों और धन का प्रयोग देश की प्रगति में करेंगे, तभी वास्तविक आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।अनुपम श्रीवास्तव ने कहा कि भारत की आर्थिक सोच हमेशा लोककल्याण पर आधारित रही है। जब हम स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देंगे, तब हमारे किसान, व्यापारी और उत्पादक तीनों ही समृद्धि की राह पर बढ़ेंगे। इसके लिए आवश्यक है कि हम अपने विचार, व्यवहार और उपभोग — तीनों में स्वदेशी को अपनाएं।

कार्यक्रम का संचालन स्कंद सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि यात्रा में अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए जो देश की आर्थिक समृद्धि के लिए एकजुट हैं।

इस मौके पर सत्येंद्र सिंह, अखिलेश त्रिपाठी, अजय आनंद, कृपा शंकर सिंह, अरुण त्रिपाठी, माधुरी तिवारी, सुनील कुशवाहा, राजेंद्र राय, विवेक मिश्रा, नीरज श्रीवास्तव, अंजनी कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप वर्मा, प्रदीप सिंह, उषा सिंह सहित 12 जनपदों के जिला संयोजक, समन्वयक और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page