Connect with us

गोरखपुर

स्वच्छता पखवाड़ा के पाँचवें दिन AIIMS Gorakhpur में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए एम्स गोरखपुर में आज स्वच्छता पखवाड़ा के पाँचवें दिन एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर संस्थान परिसर में कार्यरत सुरक्षा कर्मियों, हाउसकीपिंग स्टाफ तथा फूड हैंडलर्स के लिए आयोजित किया गया, जो स्वच्छता व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।

इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 50 कर्मचारियों ने लाभ उठाया। शिविर के दौरान सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श तथा स्वच्छता एवं व्यक्तिगत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता प्रदान की गई। इसका उद्देश्य कर्मचारियों के स्वास्थ्य की समय पर पहचान एवं रोकथाम के साथ-साथ उनके कार्यस्थल से जुड़े स्वास्थ्य पहलुओं पर ध्यान देना था।

शिविर में विभिन्न विभागों के रेजिडेंट डॉक्टरों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। मेडिसिन विभाग से डॉ. शार्देन्दु पांडेय, डॉ. समर्थ गुप्ता एवं डॉ. प्रियंका, सर्जरी विभाग से डॉ. अमन एवं डॉ. शशिकांत सोनी तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग से डॉ. अंजलि एवं डॉ. कोमल ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

यह आयोजन संस्थान की कार्यकारी निदेशक मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संपन्न हुआ। आयोजन टीम में डॉ. आराधना, डॉ. चेतन साहनी, डॉ. गणेश निमजे एवं डॉ. अतीफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने शिविर के सफल संचालन को सुनिश्चित किया।

उल्लेखनीय है कि स्वच्छता पखवाड़ा भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक देशभर में मनाया जाता है। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं साफ-सफाई के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना है।

Advertisement

इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर स्वच्छता पखवाड़ा के व्यापक उद्देश्य को साकार करते हैं, जिसमें न केवल पर्यावरण की स्वच्छता बल्कि उससे जुड़े कर्मियों के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। संस्थान आगामी दिनों में भी इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करता रहेगा, जिससे “स्वच्छता ही स्वास्थ्य का आधार है” का संदेश जन-जन तक पहुंचे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page