Connect with us

वाराणसी

स्टेशन निदेशक ने कुलियों की समस्याएं सुनी, शीघ्र निस्तारण का दिया आश्वासन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। रेलवे स्टेशन पर कुलियों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता ने कुलियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान कुलियों ने अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। प्रमुख मुद्दा बिल्ला ट्रांसफर से जुड़े मामलों का रहा जो लंबे समय से लंबित हैं।

कुलियों के प्रतिनिधियों, मनीष यादव और रूदल प्रसाद ने स्टेशन निदेशक को इन समस्याओं से अवगत कराया। इस पर निदेशक ने जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने कुलियों को यात्रियों से अतिरिक्त शुल्क न लेने और उनके साथ विनम्रता से पेश आने का निर्देश दिया।

Loading...

स्टेशन निदेशक ने यात्रियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार को रेलवे की छवि के लिए महत्वपूर्ण बताया और कुलियों से इसे सुनिश्चित करने की अपील की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page