Connect with us

वायरल

स्कूल में हार्ट अटैक से बच्ची की मौत, सदमे में परिजन

Published

on

Loading...
Loading...

हसनपुर (अमरोहा)। जनपद के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली यूकेजी की छात्रा इफत (7) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शनिवार दोपहर कक्षा में हालत बिगड़ने पर स्कूल स्टाफ ने परिजनों को सूचित किया। जिसके बाद लोग तत्काल बच्ची को अस्पताल ले गये, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सक ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया।

Loading...

जानकारी के अनुसार, इफत रहरा थाना क्षेत्र के गांव शकरगड़ी निवासी किसान तनवीर की बेटी थी। स्कूल में अचानक हालत बिगड़ने के दौरान उसे सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने पर उसे निजी अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन अस्पताल पहुंचने के कुछ मिनट के अंदर ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद जहां हर कोई हैरान है, वहीं‌ बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक छात्रा दो भाइयों की अकेली बहन थी और घर में सबसे बड़ी थी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page