Connect with us

पूर्वांचल

स्कूल बस चालक की लापरवाही से बच्ची की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जनपद के जलालपुर थाना अंतर्गत यूकेजी की छात्रा नित्या पाल की अपने ही स्कूल की बस से दबने से मौत हो गई। जलालपुर थाना अंतर्गत ग्राम ककोरी, पोस्ट त्रिलोचन महादेव, जौनपुर के रहने वाले अशोक पाल की भांजी नित्या पाल (उम्र 3 साल 8 महीना) के माता-पिता सैदपुर, गाजीपुर के रहने वाले हैं। वह अपने मामा के यहां से डेलही पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल त्रिलोचन महादेव, जौनपुर में यूकेजी में पढ़ती थी। बच्ची का इसी साल एडमीशन करवाया गया था।

Loading...

23 सितंबर 2024 को बच्ची की स्कूल बस चालक की लापरवाही के कारण मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि यह हादसा हत्या जैसा है। बच्ची को निर्धारित स्थान से पहले ही बस से उतार दिया गया जिससे वह पानी में गिर गई। इसके बाद चालक ने बिना ध्यान दिए बस चला दी जिससे बच्ची बस के पहिये के नीचे आ गई। घटना के बाद पुलिस थाने में पीड़ित परिवार की सुनवाई नहीं हुई और स्कूल प्रशासन या प्रबंधन की ओर से परिवार को कोई सांत्वना नहीं दी गई। अब इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच चल रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page