Connect with us

वायरल

स्कूटी की टक्कर से शिक्षक की मौत, परिवार में कोहराम

Published

on

Loading...
Loading...

आजमगढ़। जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरिहा चौकी क्षेत्र में स्थित फरीदाबाद बाजार में सुबह 9 बजे के करीब एक अज्ञात स्कूटी ने स्कूल जा रहे शिक्षक राम फेर सरोज, निवासी अंबरपुर फरीदाबाद, को टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक के परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं जिनकी शादी हो चुकी है। उनकी पत्नी परमा देवी घटना के बाद से गहरे सदमे में हैं और उनका रो-रो कर बुरा हाल है। राम फेर सरोज एक निजी विद्यालय में शिक्षक थे और खेती-बाड़ी से भी जुड़े हुए थे।

Loading...

परिवार ने 112 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस बुलाई, लेकिन एंबुलेंस कर्मियों ने मौके पर ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पुलिस फरिहा पुलिस चौकी से मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद परिजनों ने अपने साधन से शव को थाने ले जाकर फिर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मामले की जानकारी मिलने पर निजामाबाद थाने के नवागत थानाध्यक्ष हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page