चन्दौली
सैयदराजा व्यापार मंडल ने जरूरतमंदों में वितरित किया कंबल
चंदौली (जयदेश)। सैयदराजा व्यापार मंडल के तत्वावधान में नगर महामंत्री संतोष जायसवाल के अध्यक्षता में जनपद चंदौली के काशीराम आवास में कंबल वितरण किया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेश जायसवाल, विशिष्ट अतिथि अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सैयदराजा दिनेश कुमार ने अपने हाथों से जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया। बहुत जरूरतमंदों को छोटे-छोटे बच्चों को गर्म कपड़े वितरण किया l
समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समिति समाज के अंतिम पैदान पर खड़े लोगों की लगातार मदद कर रही है जो समाज के लोगों एक अच्छा संदेश भी दे रही हैं l उन्होंने कहा कि ऐसे ही सभी लोगों को मिलकर मदद करना चाहिए l ठंड समिति बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है l
युवा अध्यक्ष अंकित जायसवाल ने बताया कि लगातार ठंड बढ़ रही है कमजोर वर्ग लोगों को नवयुवक जन सेवा समिति के तरफ से लगातार कंबल वितरण किया जा रहा है उसी से प्रेरित होकर आज व्यापार मंडल की सभी सदस्यों ने कंबल वितरण करने का कार्य किया l जिसमें प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेश जायसवाल अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार, महामंत्री संतोष जायसवाल, युवा अध्यक्ष अंकित जायसवाल, वरिष्ठ मंत्री सुशील शर्मा, मोनू जायसवाल, आदित्य केसरी इत्यादि लोगों की उपस्थिति रही l
