Connect with us

पूर्वांचल

सैयदराजा में चोरों ने एक घर से लाखों के माल पर फेरा हाथ

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जिले के सैयदराजा क्षेत्र में इस समय चोरों के हौसले बुलंद है आए दिन चोरी घटनाओं से आम जनमानस परेशान है पुलिस के गश्ती के बाद भी चोरी की घटनाएं नहीं रूक रही है स्थानीय क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 सुभाष नगर में बीतीरात चोरों ने एक मकान पर धावा बोल दिया जिसमें लाखों का माल समेटकर ले गए जिसमें स्मार्ट टीवी के साथ सोने – चांदी के गहनो पर हाथ साफ कर दिया।

भुक्तभोगी की सूचना पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी ,दरअसल सैयदराजा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 नेहरूनगर के रहने वाले दिलीप अग्रहरि का नवनिर्मित मकान वार्ड नंबर 8 सुभाष नगर में बनवाया है। दिलीप अग्रहरि का परिवार फिलहाल पुराने मकान में रहते थे। प्रतिदिन की भांति सुबह नए मकान में जाते हैं जैसे ही तड़के शुक्रवार को मकान में पहुंचे तो गेट का ताला खुला देखा तो भौचक रह गए और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। घर में लगी स्मार्ट टीवी आभूषण व नगदी गायब थे। उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी।‌

Loading...

दिलीप अग्रहरि ने बताया कि, सुबह जब मैं घर पहुंचा तो कई कमरों के ताले टूटे हुए थे घर में स्मार्ट टीवी और अलमारी तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के गहने कॉपर पीतल और तांबे के बर्तन सहित 25000 नगदी गायब थे। भुक्तभोगी ने इसकी सूचना पुलिस को दी और बताया कि करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी हुआ है। वहीं पुलिस तहरीर के आधार पर चोरी की जांच में जुट गई है

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page