Connect with us

वाराणसी

सेवा समर्पण संस्थान के हितार्थ द पाठशाला विद्यालय में चल रहे श्री राम कथा के चौथे दिन हुआ श्री रामचन्द्र के बाल लीला का वर्णन

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी। शिवपुर के तरना स्थित द पाठशाला विद्यालय में सेवा समर्पण संस्थान के हितार्थ श्री राम कथा का आयोजन शुरू हुआ है यह कथा 26 फरवरी से 5 मार्च तक प्रतिदिन सायंकाल 4:00 से 7:00 तक चल रही है जिसमें कथावाचक श्रद्धेय पंडित दिलीप कृष्ण भारद्वाज महाराज के श्री मुख से श्री राम कथा का भक्तगण श्रवण कर अपने जीवन को सफल बना रहे हैं।आज कथा के चौथे दिन श्री रामचन्द्र के बाल लीला का वर्णन किया गया, कथा के दौरान प्रतिदिन द पाठशाला के बच्चों द्वारा रूप सज्जा प्रतियोगिता का भी आयोजन हो रहा है जिसमें बच्चों द्वारा आज प्रभु श्री रामचंद्र की बाल लीला का दृश्य दर्शाया गया। जिसमें रीता जायसवाल, सुरेश पाठक, सतीश तिवारी, जज रहें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीरेंद्र जायसवाल, डॉ गौतम मिश्रा, विभव जायसवाल,अमित कुमार, विनोद दुबे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन दीक्षा उपाध्याय ने किया

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page