Connect with us

गाजीपुर

सेना के रिटायर्ड जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

जखनियां (गाजीपुर)। कोतवाली भुड़कुड़ा क्षेत्र के झोटना गांव में मंगलवार की रात सेना के रिटायर्ड जवान देवानंद सिंह (55 वर्ष) पुत्र स्व. पारसनाथ सिंह ने अपनी लाइसेंसी एस.बी.बी.एल. बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

मृतक की पत्नी शशिकला देवी ने दी गई तहरीर में बताया कि देवानंद सिंह पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी पत्नी शशिकला देवी मायके समेदा, जिला आज़मगढ़ में रहती हैं, जबकि पुत्र ज्ञानू सिंह (33 वर्ष) मुंबई में नौकरी करता है।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तेज प्रताप सिंह उर्फ सोनू सिंह ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम सहित उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।

पुलिस ने बताया कि घर का दरवाज़ा अंदर से चारों तरफ से बंद था। ग्रामीणों की मौजूदगी में दरवाज़ा तोड़कर शव को कब्जे में लिया गया। शशिकला देवी ने बताया कि उनके पति आर्मी से रिटायर होने के बाद अकेले घर में रहते थे, मानसिक रूप से परेशान थे और शराब पीने के शौकीन थे, इस वजह से वह मायके में रह रही थीं। घटना की सूचना मिलने पर वे सुबह गांव पहुंचीं।

प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक ने सीने और पेट के बीच अपनी बंदूक से गोली मारी थी, जिससे बंदूक का नाल भी सीने में धंस गया था। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने बंदूक और खोखा कब्जे में लेकर लैब भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page