Connect with us

राज्य-राजधानी

सेना की जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकवादी ढेर, अखनूर में सैन्य वाहन को बनाया था निशाना

Published

on

Loading...
Loading...

जम्मू कश्मीर। सोमवार सुबह जम्मू-कश्मीर के अखनूर क्षेत्र में आतंकियों ने सेना के एक वाहन को निशाना बनाकर हमला किया। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने सेना की एक एंबुलेंस पर फायरिंग की। जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए तीन आतंकियों को मार गिराया। घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान तेज कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। सेना की ओर से चलाए गए इस जवाबी ऑपरेशन में तीन आतंकवादी मारे गए और उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। फिलहाल सुरक्षा बल इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रहे हैं।

Loading...

घटना के बारे में जानकारी मिल रही है कि आतंकवादी मुठभेड़ से पहले पास के एक मंदिर में घुसे थे, जहां उन्होंने एक मूर्ति को नुकसान पहुंचाया। हालांकि, वहां मौजूद लोगों को किसी तरह की हानि नहीं पहुंचाई गई। इसके बाद आतंकियों ने वहां से भागने की कोशिश करते हुए सेना की एंबुलेंस पर गोलियां चलाईं जिससे यह मुठभेड़ शुरू हो गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page