Connect with us

गोरखपुर

सेठ लक्ष्मी प्रसाद स्वर्णकार सेवा ट्रस्ट ने जरूरतमंदों में वितरित किया कंबल

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला उपनगर स्थित सेठ लक्ष्मी प्रसाद स्वर्णकार सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में कड़ाके की ठंड से निजाद पाने के लिए जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रंगमहल महंथ रामशरण दास द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। ठंड में जरूरतमंदों को कंबल देना केवल सहायता नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना और संस्कारों का प्रतीक है।

ट्रस्ट के संरक्षक व पूर्व चेयरमैन गिरधारीलाल स्वर्णकार ने कहा कि हमारे पूज्य पिता स्वर्गीय लक्ष्मी प्रसाद स्वर्णकार  का जीवन समाज सेवा को समर्पित रहा। उनकी स्मृति में आयोजित यह कार्यक्रम उनके विचारों को जीवंत रखने का प्रयास है। ट्रस्ट भविष्य में भी इसी भावना से कार्य करता रहेगा।

ट्रस्ट के प्रबंधक भागीरथी प्रसाद स्वर्णकार ने अपने बयान में कहा कि सेवा ट्रस्ट का उद्देश्य केवल सहायता देना नहीं, बल्कि समाज में एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। वहीं कार्यक्रम के प्रबंध निदेशक अमरनाथ वर्मा ने कहा कि स्वर्गीय लक्ष्मी प्रसाद स्वर्णकार  की स्मृति में यह आयोजन हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। आगे भी शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्रों में ट्रस्ट निरंतर कार्य करता रहेगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रधानाचार्य एकता वर्मा व रेवरेण्ट डीके सिंह,सभासद श्रवण वर्मा,डा रवि वर्मा, मुनील सिंह, अशोक सोनकर, रामनेवास मौर्य, भारतेन्दु दूबे, डा संजय, अनिल सोनकर, अशोक जायसवाल, सूरज, टिक्कू राय, राजेश सोनकर, राजकुमार प्रजापति, राजाराम आदि मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page