गोरखपुर
सेंट ऐन्स पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार समारोह आयोजित
गोरखपुर। वीर बहादुर सिंह एजुकेशनल ग्रुप आफ कॉलेजेज के सेंट ऐन्स पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संस्था की प्रबंधक अंशु सिंह, ब्लॉक प्रमुख खजनी द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. सुरेंद्र बहादुर सिंह उर्फ गुड्डू बाबू के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर तथा सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर अंशु सिंह ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों में संस्कारात्मक शिक्षा का होना अत्यावश्यक है। यह जिम्मेदारी हर माता-पिता एवं अभिभावक की है कि बच्चों को घर परिवार में भी संस्कार दें। शिक्षा समाज के लिए बहुत ही आवश्यक है।
इस संस्थान में संस्कारात्मक शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास के लिए विविध कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित करके नन्हे-मुन्ने बच्चों को शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं सामाजिक-सांस्कृतिक रूप से विकसित करने का कार्य किया जाता है। जिससे इस सदूर ग्रामीण अंचल में शिक्षा का विकास हो तथा यह क्षेत्र विकसित हो मैं इस सपने को पूरा करने में तत्पर हूं।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्रीधरनीधर त्रिपाठी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन पर्यंत चलने वाली एक प्रक्रिया है लेकिन प्राथमिक स्तर पर शिक्षा जीवन के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण एवं उपयोगी है सभी अभिभावकों को अपने बच्चों को मूल्यपरक संस्कारात्मक शिक्षा के लिए कटिबंध होना चाहिए। इस अवसर पर कक्षा में उच्च अंक प्राप्त छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया, साथ-साथ अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समाजसेवी सुशील सिंह ग्राम प्रधान सत्येंद्र बहादुर सिंह चंद्रशेखर यादव हरिनारायण त्रिपाठी, जगदीश चौरसिया ,व्यास यादव ,अंशु माली धर दूबे, प्राचार्य डॉ. के.पी. चौरसिया, डॉ. निलाम्बुज सिंह शक्ति सिंह, संजय सिंह,ओमप्रकाश यादव संस्था के प्रधानाध्यापक एस.एन. दुबे,विक्रम प्रताप सिंह शिक्षक/शिक्षिका अभिभावक छात्र/छात्रा भारी संख्या में मौजूद रहे।
