वाराणसी
सेंट्रल जेल में कैदी की मौत
Loading...
Loading...
वाराणसी की शिवपुर सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे 85 वर्षीय कैदी श्रीराम यादव का निधन हो गया। बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के भीता भुवारी के निवासी श्रीराम यादव, जिनके पिता का नाम स्व. रुपनाथ यादव था उनको अचानक सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। श्रीराम यादव को हत्या के मामले में दोषी पाते हुए बलिया अदालत ने उन्हें 51,500 रुपये के जुर्माने के साथ आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
Loading...
Continue Reading
